लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

मिशन स्कूल में हमारा बचपन बीता है, शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों की स्थापना हुई है- ठाकुर रामप्रकाश

Picture of Samarthy News

Samarthy News

गौरेला/पेन्ड्रा/मरवाही। मिशन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष के साथ मनाया गया। गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के कद्दावर नेता, एल्डरमेन व समाजसेवी रामप्रकाश ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। अपने उद्बोधन में कहा कि मिशन स्कूल गौरेला में बौद्धिक शिक्षा के साथ साथ हमारे नैतिक मूल्यों की स्थापना हुई है, शहर की यह एकमात्र पुरानी शाला है जिसका स्वर्णिम इतिहास रहा है, वर्तमान में शाला की प्राचार्या हमारी छोटी बहन भावना आर्थर ने शाला को पुनः गौरवशाली बनाने के लिए लगातार कर रही परिश्रम के लिए साधुवाद है। जीपीएम जिले के बाहर के लोग अगर शाला की शांति व्यवस्था में हस्तक्षेप करेंगे तो शहर के लोग कदापि बर्दाश्त नही करेंगे। मैं अपने एल्डरमेन फंड से शाला विकास के लिए 51 हजार की राशि प्रदान करने की घोषणा करता हु।
      राष्ट्रीय गान जन गण मन व गीत वन्दे मातरम का गायन किया गया व शाला व नगर पालिका की तरफ से प्राप्त मिष्ठान वितरण किया गया। शाला की प्राचार्या भावना आर्थर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम की सफलता में शाला की शिक्षिका शशिबाला लाल, अनामिका मंडल, अलका कुमार, मोनिका रॉबिन्सन, निखत परवीन, रेखा प्रजापति, शिल्पा माथुर, विद्या कश्यप, प्रमोद राजपूत, गुलाम रजा, अभिजीत मुखी, सुनील श्रीवास, पूर्व छात्र शुभम नामदेव आदि ने अपना योगदान दिया।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!