सक्ती। जिले के मालखरौदा ब्लॉक स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर के भीतर पांच शिक्षक और एक स्वीपर कथित तौर पर शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पांच शिक्षकों और एक स्वीपर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी संबंधित कर्मचारियों से तीन दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है।
Video Player
00:00
00:21
वायरल वीडियो में स्कूल परिसर के अंदर शिक्षक और अन्य कर्मचारी शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले पर संज्ञान लिया और संबंधित कर्मचारियों से घटना को लेकर उनका पक्ष स्पष्ट करने को कहा है। अधिकारियों के मुताबिक, निर्धारित समय सीमा में संबंधित कर्मचारियों से जवाब मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।
Author: Samarthy News
Post Views: 69




