लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

कोरबा में रहस्यमय ढंग से गायब हुई महिला, पति परेशान, पुलिस जुटी जांच में

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। कोरबा जिलांगर्त एक 24 वर्षीय नवविवाहिता संजना कैवर्त रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। उसे लापता हुए 18 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकेजा से एक नवविवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। लापता हुए 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। लापता युवती की पहचान 24 वर्षीय संजना कैवर्त के रूप में हुई है, जो 3 जुलाई 2026 से गायब है। आपको बता दे कि संजना के पति सूरज कैवर्त जेसीबी वाहन चलाता है। उसकी शादी को महज 1 साल 2 माह हुए हैं और अभी कोई बच्चा भी नहीं है। शादी के बाद संजना पढ़ना चाहती थी। सूरज ने मेहनत कर उसे रायपुर में मेडिकल की पढ़ाई भी कराई। पढ़ाई पूरी करने के बाद संजना को 6 जुलाई को कोरबा के एक निजी अस्पताल में आर्थो असिस्टेंट के पद पर ज्वाॅईन करना था। इसी सिलसिले में वह अपने पढ़ाई और मेडिकल के दस्तावेज चांपा पोस्ट ऑफिस पोस्ट करने गई थी। सूरज से उसकी आखिरी बार 3 जुलाई को सुबह 11 बजे फोन पर बात हुई थी। उसके बाद से संजना का मोबाइल बंद आ रहा है। परिजनों ने उरगा थाना में संजना की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस भी किया है। संजना की तलाश मायके, रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां की गई है। कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर और रायपुर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर भी खोजबीन की गई। हालांकि, अब तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पति सूरज का कहना है कि उसकी पत्नी को काम करने का बहुत शौक था। उसे आशंका है कि संजना किसी के झांसे में आकर चली गई हो। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!