जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह डॉक्टर की टेबल के नीचे से फुफकारने की आवाज सुनाई दी। कर्मचारियों ने जब टेबल के नीचे देखा तो वहां एक कोबरा फन फैलाकर बैठा हुआ था। जहरीले सांप को देखते ही ओपीडी में मौजूद मरीजों और स्टाफ में दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (क्रष्टक्रस्) के अध्यक्ष अविनाश यादव को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक कोबरा को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाला।रेस्क्यू के बाद टीम ने कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया। समय रहते सांप का रेस्क्यू हो जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और अस्पताल में मौजूद मरीजों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। अस्पताल प्रबंधन ने भी रेस्क्यू टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।