लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

वरिष्ठ कांग्रेसी शंकर राव के जन्मदिन पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Picture of Samarthy News

Samarthy News

जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव शंकर राव के जन्मदिन के अवसर पर आज चित्रांश भवन, लालबाग ग्राउंड के सामने सन सिटी रोड पर एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्षद लोकेश चौधरी एवं युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के नेताओं द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। शिविर में अनुभवी चिकित्सक उपस्थित रहे और लाभार्थियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, ब्लड प्रेशर व शुगर जांच तथा आवश्यक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इसके अलावा सामान्य और विशेष बीमारियों के परामर्श व उपचार की भी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिक जांच और सलाह तुरंत मिल सकी।
                  आयोजकों ने बताया कि शिविर में सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर, बच्चों व महिलाओं से संबंधित सामान्य रोगों का उपचार, हेयर फॉल, मोटापा कम करने से जुड़े परामर्श, चेहरा एवं त्वचा संबंधी समस्याएँ, हड्डी रोग व वात रोग, जोड़ों व कमर के दर्द, शारीरिक क्षमताओं सम्बन्धी परामर्श, पेट संबंधी समस्याएँ तथा रोगनिरोधक व रक्त से जुड़ी जाँच उपलब्ध करायी गयीं। साथ ही प्रभावित हितग्राहियों को दवाइयाँ भी प्रदान की गईं। शिविर के आयोजक पार्षद लोकेश चौधरी ने बताया कि अपने नेता शंकर राव के जन्मदिन कपर यह पहल समुदाय की सेहत और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है और भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके। कार्यक्रम में युवा नेता अंकित सिंह, करण बजाज, लक्ष्मण पिल्लई सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!