रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मारपीट और लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लालपुर ब्रिज के नीचे कुछ बदमाशों ने पहले एक कारोबारी की कार पर पत्थर मारकर पीछे का शीशा तोड़ दिया। जैसे ही कारोबारी कार से बाहर निकला, आरोपियों ने डंडे, सरिया और हथौड़े से उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने पहुंचे कारोबारी के साथियों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान बदमाश कारोबारी के गले से सोने की चेन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।
Author: Samarthy News
Post Views: 170




