लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

बच्चें के मौत ने प्रशासन को लाया हरकत में, 20 आवारा कुत्ते निगम के पकड़ में, महापौर के निर्देश पर मृतक के परिजनों को 1 लाख रूपएं की दी गई सहायता राशि

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। कोरबा जिले के दादर में आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल के मासूम प्रकाश पटेल की दर्दनाक मौत के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को निगम आयुक्त आशुतोष पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद दादर क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया।
              आयुक्त आशुतोष पांडे ने दादर पहुंचकर स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की तुरंत धर-पकड़ की जाए। आयुक्त ने कहा कि इस तरह की घटना बेहद दुखद है और इसे रोकने के लिए निगम गंभीरता से काम करेगा। निगम की टीम ने दादर और आसपास के इलाकों में अभियान चलाकर 15 से 20 आवारा कुत्तों को पकड़ा। सभी कुत्तों को बधियाकरण के लिए नगर निगम द्वारा बनाए गए सेंटर भेजा गया है। आयुक्त ने बताया कि इससे पहले भी निगम द्वारा आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाए जा चुके हैं। निगम के बधियाकरण सेंटर में अब तक हजार से अधिक कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है और यह प्रक्रिया आगे भी लगातार जारी रहेगी।
                ज्ञात हो कि दादर में गुरुवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 साल के मासूम प्रकाश पटेल पर हमला कर दिया था। प्रकाश अपने पिता किशोर पटेल से मिलने गया था जो वहां मजदूरी कर रहे थे। मिलने के बाद जब मासूम घर लौट रहा था तभी रास्ते में कुत्तों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर नोच डाला। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता किशोर पटेल मूलतः जांजगीर जिले के निवासी हैं और परिवार के साथ दादर में रहकर रोजी-मजदूरी करते हैं। आयुक्त आशुतोष पांडे ने बताया कि महापौर के निर्देश पर मृत मासूम के परिवार को नगर निगम की ओर से 1 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी जा रही है। इससे परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सकेगी। घटना के बाद दादर क्षेत्र में आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश था। निगम की कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि शहर में आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए स्थाई और ठोस योजना बनाई जाए ताकि भविष्य में कोई और मासूम इस तरह की घटना का शिकार न हो।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!