90 करोड़ की जांच में धमतरी कनेक्शन, विदेशी कार्ड से 3.20 करोड़ की निकासी
विदेशी फंडिंग से जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच अब धमतरी तक पहुंच गई है। करीब 90 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच कर रही एजेंसियों को जिले के टिकरापारा स्थित स्मॉल फाइनेंस बैंक के एटीएम से जुड़ा एक अहम सुराग मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस एटीएम से विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए लगभग 3.20 करोड़ रुपये की नकद निकासी की गई है।जांच एजेंसी स्ढ्ढ्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एटीएम को अपने रडार पर रखा है। एजेंसी ने बैंक से ट्रांजेक्शन का पूरा रिकॉर्ड और एटीएम के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विदेशी डेबिट कार्ड का उपयोग करते हुए करीब 3200 बार 10-10 हजार रुपये की निकासी की गई, जिससे कुल निकासी लगभग 3.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। जांच एजेंसियां अब इन लेनदेन के पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क की कडिय़ां जोडऩे में जुटी हैं।सूत्रों के अनुसार, संबंधित संदिग्ध व्यक्ति कार्रवाई के दौरान मौके से फरार मिला, जिसकी तलाश जारी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कथित विदेशी फंडिंग का उपयोग किन गतिविधियों के लिए किया गया और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।फिलहाल मामले की जांच जारी है। एजेंसियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आने की संभावना है।
Author: Samarthy News
Post Views: 263




