लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

उद्योग मंत्री ने दिलाया साक्षरता का शपथ

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसमा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अतिथि ग्रुप में उपस्थित उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने साक्षरता के लिए सभी को शपथ दिलाया। श्री देवांगन ने कहा कि जिले में सभी को साक्षर बनाना है, इसके लिए आप सभी से निवेदन है साक्षरता के महत्व को जन-जन तक पहुंचने में सक्रिय भूमिका सभी को निभाना है, स्वयं साक्षर होकर अपने परिवार, पड़ोस और समाज के निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाना है। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रत्येक नागरिक को पढ़ने लिखने और शिक्षा से जोड़ने की भी बात कही ताकि सभी को समान शिक्षा मिल सके और सामाजिक जागरूकता के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना सहयोग दे सके। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा, निकिता जनपद पंचायत कोरबा श्रीमती बीज मति राठिया, नरेंद्र पटनवार, टीपी उपाध्याय, जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा, बीईओ संजय अग्रवाल, संदीप पांडे, अभिमन्यु टेकाम, प्राचार्य सीएल सारथी श्रीमती कौशल्या देवी, श्रीमती अशोका बाई कंवर मुकुंद उपाध्याय उपस्थित थे।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!