लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, चार गंभीर घायल

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के लघान गांव के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में हुआ। जानकारी के अनुसार, फ्रॉन्क्स कार (सीजी 09 जेएस 4619) और वैगनआर कार (एमपी 50 जेडबी 0139) के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कबीरधाम जिले के धरमपुरा निवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!