मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मरहटा निवासी रूप सिंह ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम सेन्धोपारा, तहसील प्रतापपुर स्थित उनकी और उनकी बहन की जमीन का अधिग्रहण महामाया कोयला खदान जरही द्वारा किया गया है। जमीन के नामांतरण और नौकरी से संबंधित पटवारी प्रतिवेदन तैयार करने के एवज में पटवारी सौरभ गोस्वामी 25,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।
शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने ्रष्टक्च से संपर्क किया। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने 22 अप्रैल को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





