लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

पंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, बिलासपुर के शिबली मेराज खान को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी

Picture of Samarthy News

Samarthy News

बिलासपुर। अखिल भारतीय कोंग्रेस कमेटी के लेटर हेड पर पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सुनील पवार के अधोहस्ताक्षर से आज जारी नियुक्ति पत्र में बिलासपुर शहर के कोंग्रेस नेता और प्रदेश कोंग्रेस के सचिव को पदोन्नत कर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन,युवा कोंग्रेस, प्रदेश कोंग्रेस सहित कोंग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन की अच्छी समझ रखने वाले इस युवा नेता को मिली इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदार से समस्त कोंग्रेसजन एवं युवाओं में हर्ष व्याप्त है, पंचायती राज संगठन में अब शहरी क्षेत्र में भी संगठन का विस्तार किया जाना है इसी तारतम्य में नगर परिक्षेत्र में गठन एवं शहरों में नए नेतृत्व का सृजन करने कि महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी भी नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शिबली मेराज खान को दी गयी है। आने वाले समय में पंचायती राज का नया स्वरूप कोंग्रेस विचारधारा के निष्ठावान कोंग्रेस जनों को नगर संगठन के माध्यम से नियुक्त कर कार्य कराया जाएगा।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!