लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

बालको प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी आर-पार की चेतावनी

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। कोरबा-बालको क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं और वेदांता बालको प्रबंधन की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज जिला कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। बालको नगर प्रशासन कार्यालय के सामने आयोजित विशाल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ, तो आगामी आंदोलन और भी उग्र होगा।

हर वर्ग त्रस्त, अब बर्दाश्त नहीं: जयसिंह अग्रवाल
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बेहद आक्रामक तेवर अपनाए। उन्होंने कहा कि बालको प्रबंधन की मनमानी से नियमित कर्मचारी, संविदा श्रमिक, सेवानिवृत्त कर्मी, छोटे व्यापारी और ठेकेदार—सभी त्रस्त हैं। अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी छोटे ठेले या गुमटी संचालक को नुकसान पहुँचाया गया, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने के लिए प्रबंधन और प्रशासन तैयार रहे।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
आंदोलन के अंत में जिला प्रशासन के अधिकारियों (अतिरिक्त तहसीलदार विष्णु प्रसाद पैकरा और नायब तहसीलदार दीपक पटेल) के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में बालको क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को रेखांकित करते हुए त्वरित हस्तक्षेप की मांग की गई है।

प्रमुख मांगें जिन पर मचा बवाल:
सड़क निर्माण: ध्यानचंद चौक से रिस्दी चौक तक फोरलेन सीसी रोड का तत्काल निर्माण।

प्रदूषण नियंत्रण: फ्लाई ऐश के कारण फैल रहे घातक प्रदूषण पर रोक और पर्यावरण संरक्षण।

रोजगार: स्थानीय युवाओं को भर्ती में प्राथमिकता देना और श्रमिकों के शोषण पर लगाम।

जनसुविधाएं: बंद किए गए सार्वजनिक मार्गों को फिर से खोलना और छोटे व्यापारियों का विस्थापन रोकना।

युवाओं और संगठन का कड़ा रुख
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश पंकज और ग्रामीण अध्यक्ष विकास सिंह ने दो टूक कहा कि यह प्रदर्शन केवल एक शुरुआत है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन नियमों की धज्जियां उड़ाकर आम जनता के अधिकारों का हनन कर रहा है। वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने राष्ट्रपति से अपील की है कि वे इस संवेदनशील मामले में संज्ञान लेकर कोरबा की जनता को राहत दिलाएं। इस प्रदर्शन में सुशांत मिश्रा, सुमेर डालमिया, तनवीर अहमद, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल सहित जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ता और प्रभावित परिवारों के सदस्य उपस्थित थे।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!