जानकारी के अनुसार, पीडि़ता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी आरक्षक उसके साथ लगातार अभद्र व्यवहार करता था और कई बार आपत्तिजनक हरकतें कर चुका था। पीडि़ता, जो आरोपी के परिचित की पत्नी है, लंबे समय से इस व्यवहार से परेशान थी। आखिरकार तंग आकर महिला ने पुलिस की शरण ली, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। एक पुलिसकर्मी पर लगे ऐसे गंभीर आरोपों ने विभाग की छवि पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।