लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

राम हमारे राष्ट्र पुरुष हैं आओ सब गुणगान करें- अशोक गोयल सीचक्रवर्ती

Picture of Samarthy News

Samarthy News

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम छत्तीसगढ़ प्रांत पर नवरात्री व हिन्दू नव वर्ष महोत्सव पर विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
रायपुर। पिलखुवा अयोध्याधाम श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम छत्तीसगढ़ प्रांत पर विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल चक्रवर्ती ने की। मुख्य अतिथि महेश प्रसाद शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था की राष्ट्रीय प्रभारी बिना गोयल रही। कवियों ने नवरात्रों व हिन्दू नव वर्ष पर पटल पर अद्भुद काव्य मय प्रस्तुतियां दी जो सदैव अविस्मरणीय रहेगी। इसलिए भी अविस्मरणीय दिन रहेगा कि पटल पर संस्था की ओर से जब संध्या श्रीवास्तव सांझ जी को अहिल्याबाई होल्कर सम्मान 2026 अति विशिष्ट सम्मान की घोषणा की गई। गोष्ठी में श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम के संस्थापक वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल चक्रवर्ती, अध्यक्षा गार्गी चैटर्जी, आशीष एवं पदाधिकारीगण यथा सुरेश कुमार बंछोर अभ्यार्थी, हरमन बघेल हरि, कल्पना सचदेव, ध्रुबोता चैटर्जी शैली के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रभारी बीना गोयल, महेश प्रसाद शर्मा, संध्या श्रीवास्तव सांझ, डॉ. कवि कुमार निर्मल, पुष्पा निर्मल, चंद्रकला शर्मा, शिखा पाण्डेय, कवि संतोष कुमार माधव, लतेलिन लता प्रधान, निवेदिता वर्मा, दिनेश कुमार दुबे ने एक से बढ़कर एक भक्तिपूर्ण रचनाओं के सुमधुर पाठ से आयोजन को सफलता के शिखर तक पहुंँचाए।
       ज्ञातव्य है कि संस्था के अनेक मंचों से देश के लगभग कई हजार रचनाकार जुड़े हुए हैं और यह मंच निस्वार्थ भाव से साहित्य की सेवा कर रहा है। संस्था द्वारा अभी हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम की इकाई भी गठित की गई है जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल हैं। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

 

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!