पार्षद व विधायक प्रतिनिधी सुजीत सिंह भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन एवं भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
          इसी क्रम में नगर पालिका परिषद दीपका के पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। श्री सिंह की नियुक्ति से क्षेत्र में काफी हर्ष व्याप्त है तो वहीं दुसरी तरफ विधायक प्रतिनिधि व दीपका नगर पालिका परिषद सुजीत सिंह की इस नियुक्ति से पार्टी को काफी मजबुती भी मिलेगी।

Samarthy News
Author: Samarthy News

  • marketmystique
error: Content is protected !!