प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डाइवर्टेड मार्गों एवं वैकल्पिक रूट का उपयोग करें।
पार्किंग की विशेष व्यवस्था
वीआईपी विजिट में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए निम्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है—
गणपति रिसोर्ट के सामने मैदान
आमगुड़ा जिओ पेट्रोल पंप के बाजू
कुम्हड़ा कोट मैदान
लाल बाग मैदान प्रवेश द्वार की जानकारी
कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं—
वीवीआईपी, वीआईपी एवं मीडिया पासधारी — चित्रांश मंदिर सनसिटी मार्ग गेट
सांस्कृतिक दल के सदस्य — गणतंत्र द्वार के पास स्थित गेट
स्कूल के सांस्कृतिक दल की छात्राएँ — एमआईपी एग्जिट द्वार
प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए समय पर पहुंचने एवं यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।