लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजनगर नगर परिषद में एक शाम शहीदों के नाम शानदार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोतमा से आए हुए गायक संदीप शिवहरे एवं उनकी टीम ने दी शानदार राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति
मनोज सिंह राजनगर
अनूपपुर। अनूपपुर जिले के राजनगर नगर परिषद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी की रात एक भव्य ष्एक शाम शहीदों के नामष् कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कोतमा से आए प्रसिद्ध संगीतकार संदीप शिवहरे एवं उनकी टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह और मुक्त नगर परिषद अधिकारी राममिलन तिवारी लेखपाल राजेश मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता आधाराम बैंस गजेंद्र सिंह सिकरवार, प्रेमचंद यादव, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश गौतम कमलेश चतुर्वेदी महेश जेठानी सहित सैकड़ो की तादाद में देश प्रेमी महिला पुरुष और बच्चे उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएं।
कोतमा के कलाकारों की प्रस्तुतियों से गूंजा बनगवाँ
कार्यक्रम की शुरुआत कोतमा से आए संगीतकारों द्वारा देशभक्ति गीतों और सुरीली धुनों के साथ की गई। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कभी देशभक्ति गीतों ने जोश भर दिया तो कभी पुराने फिल्मी गीतों ने दर्शकों को भावनाओं में डुबो दिया। मंच पर बेहतर लाइटिंग और साउंड सिस्टम की व्यवस्था ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। नगरवासियों ने कलाकारों की हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज से स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी संगीत का भरपूर आनंद लेते नजर आए। आयोजन की सफलता के लिए नगर परिषद के कर्मचारियों और आयोजकों की सराहना की गई। कार्यक्रम के मध्य अमर नामक सफाई कर्मचारी को मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिला। उन्होंने प्रसिद्ध गीत “जाने कहां गए वो दिन” को बेहद भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने पूरे पंडाल को तालियों से गूंजा दिया। अमर की उत्कृष्ट प्रस्तुति से प्रभावित होकर नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि नगर परिषद बनगवाँ हर प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव तत्पर है और ऐसे कलाकार समाज के लिए प्रेरणा हैं। पत्रकार दीर्घा में मनोज सिंह, समर बहादुर सिंह, मनीष सिंह, अमित सेन गुप्ता, मनु मणि तिवारी, रीना शर्मा, मुनेंद्र यादव मौजूद रहे।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!