लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

26 जनवरी को 412 ग्राम पंचायत मे आयोजित किया गया उल्लास मेला

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। साक्षरता विभाग के द्वारा जिले को पूरी तरह साक्षर बनाने के लिए 26 जनवरी को जिले के हर ग्राम पंचायत में उल्लास मेला लगाया गया। इस मेले का उद्देश्य है कि जो लोग अभी तक पढ़ना-लिखना नहीं जानते हैं, उन्हें सीखने पढ़ने का अवसर मिले।
                  रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया सेन्द्रीपाली संकुल के केरवाद्वारी विद्यालय मे आयोजित उल्लास मेला मे सम्मिलित हुए उन्होंने कहा कि यह मेला जिले को पूर्ण साक्षर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
                उल्लास मेले में लोगों को पढ़ना-लिखना, जोड़-घटाना, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता और रोजमर्रा के काम आने वाले कौशल सिखाए गए । प्राथमिक स्कूलों में स्टॉल लगाकर खेल-खेल में सीखने की व्यवस्था कि गई। इस मेले में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए प्रभात फेरी, नारा लेखन, मशाल रैली और मुनादी के माध्यम से प्रचार किया गया था।
       412 ग्राम पंचायत मे प्रधानपाठक (ग्राम प्रभारी), शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्काउट-गाइड, स्वयंसेवी शिक्षक और जनप्रतिनिधि मिलकर इस मेले को सफल बनाया। जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा ने उल्लास मेला मे जाकर सभी ग्राम को साक्षर बनाने का आह्वान किया।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!