लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

स्टंट कर रील बनाने वाले चार स्कारपियों चालकों पर हुई कार्रवाई

Picture of Samarthy News

Samarthy News

वाहनों में सवार बच्चों के पालकों को यातायात नियमों का पालन करने समझाइश दिया गया
कोरबा। कोरबा पुलिस ने स्कारपियों वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएस 7298, सीजी 12 बीएल 3201, सीजी 12 बीएल 7861, सीजी 12 बीएच 8214 के द्वारा लोकमार्ग बालको से आई.टी.आई चौक कोरबा, कोसाबाडी, सुभाष चौक, निहारिका, घंटाघर, महाराणा प्रताप चौक, सीएसईबी चैक होते हुए महाराजा होटल तक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से स्टंट करते हुए लोगों के जीवन को खतरे में डालकर चला रहे थे एवं उसमें बैठे हुए लोग खिडकी से झांकते हुए हाथ को बाहर निकाल कर मस्ती करते हुए जोर जोर से चिल्लाते व गाना बजाते हुए जा रहे थे जिसका विडियों सोशल मिडीया पर वायरल हो रहा था।
उक्त वाहन चालकों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 56/2026 धारा 281 बीएनएस 184 एम.व्ही.एक्ट अपराध दर्ज की गई व वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त चारों काले रंग की स्कारपियों वाहनों को जप्त की गया एवं वाहन चालक पवन यादव निवासी भूलसी डीह, चंद्र कुमार कर्ष निवासी एसईसीएल सुभाष ब्लाॅक, रोहित पटेल निवासी चंद्र नगर बरहमपुर, मोहम्मद सहजाद खान निवासी बरहमपुर कोरबा को विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा वाहनों पर स्टंट करते हुए रिल्स बनाने वाले बच्चों के पालकों को सुरक्षित रूप से वाहनों में बैठने, यातायात नियमो का पालन करने हेतु समझाइश दिया गया।
             इस तरह पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी ऐसे स्टंट कर रिल्स बनाने वाले एवं यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार निगरानी रखी जाएगी एवं उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!