अंजन मुखर्जी की रिपोर्ट
चिरमरी। चिरमिरी काॅलरी क्षेत्र में अनगिनत अवैध ईंट भट्टे से हवा में फैल रही है जहरीला गैस और सीसा, पारद, आर्सेनिक जैसे धातुओं का धुआं।
ज्ञात हो कि चिरमिरी ओपन कास्ट माइनस के बगल से लेकर मौहारी डांड़ तक अनगिनत बिना सरकारी अनुमति के अवैध ईंट भट्टे संचालित हो रहे हैं। जहां कोयला खदान से सैकड़ों टन चोरी की कोयला का खपत हो रहा है। ईंट भट्टे में पहले दस इंच मोटी कोयलें के उपर चार परत कच्चे ईंट फिर चार इंच कोयलें के उपर छे परत कच्चे ईंट आखरी में दुबारा चार इंच कोयलें के उपर आठ परत कच्चे ईंट बिछा कर भट्टे को मिट्टी की गाड़ा से तोप दिया जाता है, जिससे बाहर का हवा अंदर ना जाए।
कोयला जब कम आॅक्सीजन में जलता है तो कार्बन मोनो ऑक्साइड जैसे खूनी गैस, सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड गैस जहरीला गैस के साथ पारद, आर्सेनिक और सीसा जैसे जहरीला धातुओं के धुआं निकलता है। जिससे आस-पास का वातावरण सम्पूर्ण रूप से प्रदुषित हो जाता है। खास कर ठंडी के समय हवा प्रवाहित नहीं होने से और भी घातक बन जाता है। मौहारी डांड में ईंट भट्टे के करीब रहने वाली एक वयस्क मितानिन अचानक रातों रात बीमार हो गई और वह जिन्दगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है, और डॉक्टर उनकी बीमारी को ठीक ढंग से समझ भी नहीं पा रहें है।
तहसील कार्यालय में सुचना के अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन करने पर विभाग के द्वारा किया गया कार्रवाई कार्यालय में संधारित नहीं है लिख कर अपना पल्ला झाड़ लिया जाता है।




