लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

छोटा बाजार के नागरिकों के साथ नगर निगम कर रहा है पक्षपात, निगम के अधिकारी है मस्त और नागरिक है त्रस्त

Picture of Samarthy News

Samarthy News

अंजन मुखर्जी की रिपोर्ट
चिरमिरी। छोटा बाजार क्षेत्र हर तरह की अपराधियों का स्वर्ग बन गया है। क्यों कि किसी भी जिम्मेदार अधिकारियों के पास समय ही नहीं है कि छोटा बाजार क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को समझे की क्या है ? कैसे जी रहे हैं लोग, इसकी सुध लेंने वाले कोई भी नहीं है। चन्द पीने की पानी लुट कर अवैध धंधा करने वाले, बिजली चोरी करके अवैध उद्योग चलाने वालें, अवैध ईंट भट्टे चलाने वालों की हित को देखना ही सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी बन कर रह गई है। गन्दी नाली के अन्दर बिछाई गई पाइप सड़कर उसमें से पीने की पानी के साथ-साथ नाली की गन्दी पानी छोटा बाजार में घरों और पब्लिक टैप से सप्लाई हो रहे हैं, जिसे पीकर सैकड़ों के तादात में लोगों को पीलिया, टाइफायड हो चुका है और कुछ लोगों की मौत के आगोश में समां चुके है, फिर भी नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संवेदना नहीं है, कि काॅलरी प्रबंधन के द्वारा प्रदत्त पाइप को नाली के अन्दर बिछाई गई पाइप के जगह साफ-सुथरी जगह पर बिछा दिया जाए, जिससें कम से कम सप्लाई हो रहा पानी प्रदुषित होने से बचें।
       नगर निगम की प्रदूषित पानी पीने से करीब एक हजार से अधिक लोग पीलिया से पीड़ित हो गया, पांच सात लोगों की मौत हो गई पर किसी भी संस्था, अधिकारी या कर्मचारी के उपर किसी भी विभाग के द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई तक नहीं किया गया, जिसमें अब तो ऐसे लगने लगा है कि चिरमिरी छोटा बाजार क्षेत्र में छत्तीसगढ़ या देश की कोई कानून व्यवस्था लागू ही नहीं है।
छोटा बाजार क्षेत्र में महिने भर से स्ट्रीट लाइट लगातार जलता ही रहता है, सरकार की लाखों रुपए की नुकसान हो रहा है, जो अंत में आम नागरिक को ही भरना पड़ता है। नगर निगम के अधिकारियों को और छत्तीसगढ़ की बिजली विभाग के अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने पर भी कोई देखने सुनने को तैयार नहीं है। जिसका बड़ा कारण है कि उसी तारों से हुक करके अवैध धंधा करने वाले अपना काम निकाल रहे हैं।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!