लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

108 की सेवाएं ठप्प, सेवा प्रदाता से जवाब मांगा विभाग तो दुसरी तरफ CMHO ने राज्य को भी पत्र भेजा

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड क्षेत्र के पसान पीएचसी पर आधारित सरकार से अनुबंधित डॉयल 108 एंबुलेंस सेवा लगभग एक महीने से बंद पड़ी है। इसके चलते मरीजों को इसकी सेवाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
       दूरस्थ क्षेत्र के लोग इस सेवा के अभाव में लंबे समय से परेशान हैं। इस पीएचसी को जो एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है उनकी उपयोगिता असामान्य कारणों से साबित नहीं हो पा रही है। राज्य सरकार ने एंबुलेंस संचालन के लिए जीओस के साथ एग्रीमेंट कर रखा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त हुए चालक और अन्य कर्मी की सेवाएं इनके संचालन में प्राप्त हो रही है। आपात स्थिति में मरीजों को दुर्घटना स्थल से लेकर घर या कार्यस्थल से अस्पताल लाना और वापस छोडने की है। इस मामले में लंबे समय से 108 संजीवनी पीडितों के लिए वरदान साबित होती रही। खबर के अनुसार लगभग एक महीना हो चुका है जबकि पसान क्षेत्र में यह एंबुलेंस स्थाई रूप से खड़ी हो गई है। इसके पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं लेकिन ये वापस पटरी पर कैसे आएगी ये बताने वाला कोई नहीं है। इस चक्कर में कुल मिलाकर मरीजों व उनके परिजनों को सरकारी सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
         आखिर बात क्या है और ऐसा कब तक चलेगा, इस संबंध में कोरबा के सीएमएचओ डॉ. एसएन केसरी से बातचीत की गई। जिस पर उन्होंने बताया कि विभिन्न माध्यमों से पसान क्षेत्र में 108 के एक्टिव न होने की जानकारी मिली है। हमारी ओर से राज्य सरकार के संबंधित विभाग से इस बारे में पत्राचार किया गया है। इसके साथ ही सेवा प्रदाता कंपनी के प्रबंधन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। दोनों ही स्थितियों में संबंधित बिंदु का परीक्षण करने के साथ एंबुलेंस संचालन को यथावत किया जाएगा।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!