लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

सालेम स्कूल रायपुर की प्राचार्य रुपिका लॉरेंस बर्खास्त

Picture of Samarthy News

Samarthy News

रायपुर। छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजूकेशन की सालेम इंग्लिश स्कूल रायपुर की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रुपिका लॉरेंस जो लगातार अपने दुर्व्यवहार से सुर्खियों में थी, के विरुद्ध लगातार अनेक प्रकार की गंभीर शिकायतें मिल रही थी, जिससे स्कूल का वातावरण दूषित हो गया था, छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजूकेशन के वर्तमान समिति ने न्यायालय फर्म एवं संस्थान छत्तीसगढ़ के द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार अपनी कार्रवाई प्रारंभ चालू की और एक जांच कमेटी बनाई गई, सबसे प्रमुख शिकायतों में आर्थिक अनियमिताएं, पीएफ की राशि कर्मचारियों की सैलरी से काटने के बाद भी जमा न करना, अवैध नियुक्ति पत्र पर कार्य करना, 420, 467, 468, 470, 32, आदि गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज होना, अपने अधीनस्थ कर्मचारियों व पालकों के साथ दुव्र्यवहार करना जिसकी शिकायतें मीडिया तक और थाने में भी प्रदान की गई है, इन जैसी अनेक शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड आफ एजुकेशन की वर्तमान समिति के द्वारा एक जांच कमेटी बनाई गई। जांच कमेटी ने श्रीमती रुपिका लॉरेंस के विरुद्ध चार्ज शीट बनाकर उन्हें अवसर देकर प्राकृतिक न्याय प्रदान किया कि वह अपना जवाब प्रस्तुत करें परंतु रुपिका के द्वारा किसी भी प्रकार का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, और लगातार लगभग एक महीने से अपनी शाला से बिना अनुमति के अनुपस्थित है, उन्हें पहले निलंबित और फिर उसके बाद किसी प्रकार का जवाब न देने व मांगे गए किसी प्रकार का दस्तावेज प्रदान न करने, पर बर्खास्त किया गया है। इसके साथ ही उनके द्वारा पीएफ की राशि जिसका दुरुपयोग करने अमानत में खयानत करने पर उनकी रिकवरी किया जाना प्रारंभ किया जा रहा है।
महिला आयोग में भी की गई शिकायत
सीनियर कर्मचारियों के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार, पीएफ व शिक्षकों के अनुचित निलंबन संबंधित शिकायत राज्य महिला आयोग से भी की गई थी। जिसमे भी रुपिका लॉरेंस को दोषी पाया गया था।
रुपिका के समस्त आर्थिक अपराधों में पति नितिन लॉरेंस भी दोषी
रुपिका लारेंस के आर्थिक अपराध में पति नितिन लारेंस जो सालेम स्कूल के मैनेजर थे, व छत्तीसगढ़ डायोसिस के सचिव भी है बराबर के दोषी है, जिनके खिलाफ 5 से ज्यादा एफआईआर दर्ज है, कुछ दिन पहले सालेम स्कूल में गुण्डई व दबंगाई, बुजुर्ग महिला से मारपीट करने पर सिविल लाइंस रायपुर में एफआईआर दर्ज हुआ है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!