लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

MCB जिले की पहली महिला पुलिस कप्तान रत्ना सिंह ने संभाला चार्ज, सुरक्षा व्यवस्था में किया जोर

Picture of Samarthy News

Samarthy News

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर। छत्तीसगढ़ के नवगठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को पहली बार महिला पुलिस कप्तान मिली हैं। 2019 बैच की तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी रत्ना सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करते ही अपनी सक्रिय कार्यशैली का परिचय दिया। तुरंत ग्राउंड पर निरीक्षण चार्ज संभालते ही रत्ना सिंह ने किसी औपचारिकता में समय बर्बाद किए बिना छठ पूजा स्थलों का दौरा किया। उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और आयोजनों की तैयारियों का जायजा लिया। इस कदम से स्पष्ट होता है कि वे जनता के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करने और व्यवस्था सुधारने में भरोसा रखती हैं। कानून व्यवस्था और नशीले पदार्थों पर होगी सख्ती जिले में बढ़ते अपराध और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अधिकारियों के अनुसार, रत्ना सिंह जल्द ही इस पर कड़ा अभियान चलाएंगी। उनका लक्ष्य अपराधियों और संगठित गिरोहों पर नकेल कसना और जिले में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखना है। एमसीबी जिले की जनता इस बात को लेकर आश्वस्त है कि नई महिला पुलिस कप्तान की दृढ़ता, तेज़ निर्णय क्षमता और प्रशासनिक अनुभव जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!