लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

SURAJPUR—-जुआरी की मौत मामले की जांच शुरू, अपर कलेक्टर के नेतृत्व में बनेगी टीम

Picture of Samarthy News

Samarthy News

सूरजपुर। पुलिस छापेमारी के दौरान कुएं में गिरकर एक जुआरी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब प्रशासन ने घटना की निष्पक्ष जांच के लिए टीम गठित कर दी है। यह टीम अपर कलेक्टर के नेतृत्व में कार्य करेगी और एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपेगी। जांच के लिए चार प्रमुख बिंदु तय किए गए हैं, जिन पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
         पहला बिंदु यह है कि मृतक बाबूलाल राजवाड़े पिता चंद्रकेश्वर राजवाड़े की मौत कब, कैसे और कहां हुई। दूसरा, इस घटना में पुलिस कर्मियों पर लग रहे आरोपों की सच्चाई की जांच की जाएगी और यह तय किया जाएगा कि दोषी कौन है। तीसरा, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपायों पर विचार किया जाएगा। चौथा, जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य तथ्य भी रिपोर्ट में शामिल होंगे। दरअसल, 19 अक्टूबर की रात दिवाली के मौके पर जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर में पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर छापा मारा था। पुलिस को देख कुछ लोग भागने लगे, इसी दौरान बाबूलाल राजवाड़े कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। देर रात ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर पत्थरबाजी और तोडफ़ोड़ की, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति बिगडऩे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ ग्रामीण भी घायल हुए। हालात को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई और जनप्रतिनिधियों तथा एसडीएम की समझाइश के बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!