लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

महानायक के जन्मदिन पर हमारी संस्कृति का कार्यक्रम, घंटाघर मैदान में बालीवुड व छग संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुति

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। कोरबा पुरानी बस्ती के वरिष्ठ युवाओं के द्वारा गठित हमारी संस्कृति समिति कोरबा के द्वारा महानायक के जन्मदिन पर गीत-संगीत, कविता, नृत्य व छत्तीसगढ़ी के साथ-साथ बालीवुड अभिनेताओं की उपस्थिति में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
         हमारी संस्कृति समिति के अध्यक्ष जानकी प्रसाद सोनी, महासचिव एडवोकेट मनोज गिरी ने बताया कि पुराने कोरबा सहित अंचल का उप नगरीय क्षेत्र में व्यापक विस्तार हुआ है। कोरबा से जुड़े युवाओं की समिति जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने-संवारने का निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में 11 अक्टूबर शनिवार को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घंटाघर मैदान निहारिका में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें बालीवुड के अभिनेता मध्य भारत के मशहूर आर्केस्ट्रा नंदनी एंड विनस म्यूजिकल ग्रुप के स्टेज में लाइव शो करेंगे। इस मौके पर कोरबा के विकास में योगदान दे रहे वरिष्ठ युवाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया है। पहली बार कोरबा में हो रहे इस तरह के आयोजन के लिए आयोजक समिति के संरक्षक एडवोकेट श्यामल मल्लिक, वरिष्ठ सदस्य संजय राजवाड़े, प्रकाश यादव, लक्ष्मी सिंह राजपूत, हेमंत सिंह, अरूण सिंह राजपूत, बलवंत सिंह, मनोज अग्रवाल, शारदानंद राठौर, रामकुमार त्रिपाठी, भवसागर, अरूण निर्मले, राजू ठाकुर, मनीराम पटेल, उमाशंकर श्रीवास, चूड़ामणी राठौर, तापस, करमजीत भारद्वाज, अजीत, नरेश गुप्ता, संजू सिंह, नीरज सोनी सहित बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ व क्षेत्रीय कलाकारों को भी विशेष अवसर दिए जाएंगे।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!