लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

भुईया नापकर मंदिर जाना है तो दीजिए अग्निपरीक्षा…

Picture of Samarthy News

Samarthy News

इस नवरात्र पर मड़वारानी जाने के रास्ते पर मुश्किलें
मामला मड़वारानी मंदिर स्थल का
कोरबा। क्या किसी देवी देवता के दर्शन करने के लिए भक्तों को अग्नि परीक्षा देनी पड़ेगी ? निश्चित रूप से इस सवाल का जवाब नहीं में ही होगा । लेकिन कोरबा जिले के मड़वा रानी मंदिर पहुंचने वाले सैकड़ो श्रद्धालुओं को मुख्य मार्ग से जुड़ी दिक्कतों को देखते हुए कुछ ऐसा ही लग रहा है।
              कोरबा जिले के करतला विकासखंड में स्थित मड़वारानी मंदिर के प्रति लोगों की काफी आस्था है। नवरात्र पर लोग मनोकामना पूर्ति पर भुईया नापकर देवी के दरबार पहुचते हैं। वर्तमान में सड़क की दुर्दशा के कारण उनके सांमने परेशानी है। ऐसे में भक्तों के सामने दो विकल्प हैं कि वह बदहाली में आगे जाएं या फिर पैर पीछे खींचे। वर्तमान में जो समस्या है, एसे में उन्हें मड़वा रानी तक पहुंचने के लिए बेकार रास्ता पार करना पड़ रहा है। बारिश ने समस्या को और गहरा दिया है। पूरा मार्ग कीचड़ से लथपथ हो गया है। श्रद्धालु बताते हैं कि माता के दरबार में पहुँचने से पहले उन्हें सड़क पर गिरते-पड़ते, यहाँ तक कि कभी-कभी कीचड़ में लोटते हुए आगे बढ़ना पड़ता है। नवरात्र के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस रास्ते से होकर मंदिर तक पहुँचते हैं और यह स्थिति उनके लिए गंभीर असुविधा और स्वास्थ्य जोखिम भी पैदा कर रही है। याद रहे, नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान मंदिर का मार्ग मुख्य सड़क से हटाया गया था। किन्तु अब तक वैकल्पिक सड़क का डामरीकरण नहीं किया गया। माँ मड़वारानी जिले के प्रमुख शक्ति स्थलों में से एक है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग का डामरीकरण कराया जाए, ताकि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को ऐसी कठिनाईयों से जूझना न पड़े।
कीचड़ वाले रास्ते गुजर रहे श्रद्धालु, ये मंदिर के सामने सडक का नहीं किया गया डामरीकरण


कोरबा नेशनल हाइवे निर्माण के दौरान मुख्य मार्ग से हटाए गए सडक किनारे माँ मड़वारानी मंदिर का निर्माण जहां किया जा रहा है वहा की सडक का आज तक डामरीकरण नहीं किये जाने से भक्तो को कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पढ़ रहा है कुछ भक्त तों लेटते हुए इसी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते है, उसके बाद भी स्थनीय प्रश्नसान की नजर भक्तो की समस्या की और नहीं पढ़ी है। हाल ही में हुई बारिश ने पूरी सडक को कीचड युक्त कर दिया है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!