कोरबा। जिले से गुजरने वाले बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे में आठ माह पूर्व आईएएस परिवार के साथ टोल प्लाजा के कर्मियों के द्वारा के किए गए दुर्रव्यवहार के मामलेे में एक नई जानकारी आई है। जिसमें टोल कर्मियों के द्वारा आईएएस परिवार से नहीं बल्कि प्रदेश के सिनियर आईएएस के साथ घटना हुई थी।
इस मामले कि कोरबा जिला प्रशासन द्वारा तत्कालिन एसडीएम से जांच कराई गई तो टोल प्लाजा में लगे सीसी टीव्ही फूटेज से यह जानकारी सामने आई थी कि टोल प्लाजा कर्मियों ने सिनियर आईएएस के साथ दुर्रव्यवहार किया है जो सरगुजा से मिटिंग लेकर लौट रहे थे। जब यह मामला सीसी टीव्ही के फूटेज से सामने आया तब कोरबा जिला प्रशासन के द्वारा मामले के संज्ञान लेते हुए टोल कर्मियों के खिलाफ पूनः एफआईआर दर्ज करा कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। इसके पूर्व यह खबर सामने आई थी कि टोल कर्मियों के द्वारा कोरबा कलेक्टर के परिवार से टोल टेक्स न देने के संबंध में विवाद किया था जबकि सच्चाई यह है कि टोल कर्मियों का विवाद एक सिनियर आईएएस के साथ हुआ था न कि कोरबा कलेक्टर के परिवार के साथ।
इस मामले कि शिकायत पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने सीएम से कि थी जिसमें उन्होंने सिनियर आईएएस की जगह विवाद को कोरबा कलेक्टर को जोड़ा था।




