कोरबा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा जिला कोरबा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, कलेक्टर अजीत बसंत कोरबा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक कोरबा, डाॅ0 एसएन. केशरी जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरोज कुमार महिलांगे कोरबा, उपसंचालक कृषि विभाग देवेन्द्र प्रताप सिंह कंवर कोरबा, दिवाकर परिविक्षा अधिकारी समाज कल्याण विभाग मुकेश कुमार कोरबा, जिला व्यपार एवं उद्योग केन्द्र अरूण कुमार राठिया प्रबंधक कोरबा उपस्थित थे।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल में किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव तो नहीं हो रहा एवं बंदियों के चिकित्सा, स्वास्थ्य, भोजन, विधिक सहायता से अधिवक्ता, जेल के अभिलेखों का निरीक्षण किया जाना था। निरीक्षण में जेल के अंदर जातिगत भेदभाव की प्रथा नहीं होना पाया गया है। जेल के बैरकों में जाकर बंदियों एवं जेल के कर्मचारी एवं अधिकारीयों से चर्चा की गयी तथा भोजना की गुणवत्ता, स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा प्राप्त होने के संबंध में पूछा गया जो जेल नियमावली के अनुसार होना बताया गया। बंदियों को विधिक सहायता के लिये जेल में लीगल एड क्लिनिक की स्थापना प्राधिकरण के द्वारा की गयी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर जिला जेल कोरबा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त भ्रमण के दौरान सहायक जेल अधीक्षक अमितेश साहू जिला जेल कोरबा उपस्थित रहे।




