लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

प्रेस क्लब कटघोरा द्वारा कटघोरा थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ का किया गया सम्मान

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कटघोरा@कोरबा। प्रेस क्लब कटघोरा द्वारा कटघोरा थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी एवं समस्त थाना स्टाफ का सम्मान किया गया। बीते दिन 10 सितंबर को कटघोरा में कटघोरा का राजा गणपति जी का विसर्जन किया गया था। कटघोरा का राजा गणपति एवं विभिन्न प्रकार एवं अलग -अलग राज्य से फेमस झाकियां बुलाई गई थीं। जिसे देखने कटघोरा एवं आस पास से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण आये थे। कटघोरा शहर गणपति जी की भक्ति की रंग में रंगा हुआ था। हजारों लोगों की भीड़, बैंड, डीजे, कई तरह के रंग-रंग की झाकियां, कलाकारों को लोग देखने आए थे। भक्ति रंग के थिरक रहे थे। जिसमें कटघोरा थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी एवं थाना स्टाफ की बहुत ही अच्छी और सराहनीय भूमिका रही। शांति, व्यवस्थित और सुचारू ढंग से विषर्जन कराया गया। उपद्रवी लोगो पर लगाम कसा गया था। जिससे किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना घटित नही हुई। कई असामाजिक तत्व प्रकार के लोग धारदार, मोटे-मोटे, कई डिजाइन के चूड़े जिसको लोग हथियार की तरह लड़ाई झगड़ो में इस्तेमाल करते है जिससे किसी की जान भी जा सकती है। ऐसे लोगो के सैकड़ो चूड़े जप्त किये गए और शांति व्यवस्था बनाई रखी गयी। जिसकी प्रसंशा पूरे नगर में हो रही है।
        इसी तारतम्य में प्रेस क्लब कटघोरा द्वारा थाना प्रभारी एवं उनके पूरे थाना स्टाफ को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रेस क्लब कटघोरा के अध्यक्ष सपन जार्ज, सचिव शिवशंकर जायसवाल एवं सदस्य गण किशन केशरवानी, मुकेश गोयल, चंद्रप्रकाश जायसवाल, नाजिर खान, विकाश जायसवाल, सत्यम जायसवाल और शारदा पाल, अयान अली, आलोक पाण्डेय एवं अन्य प्रेस से जुड़े संवाददाता साथी उपस्थित रहे।

 

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!