रिपोर्ट/एमसीबी व कोरिया जिला ब्यूरो अंजन मुखर्जी की रिपोर्ट
चिरमिरी। चिरमिरी के छोटा बाजार के वार्ड 19 नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भाजपा पार्षद भागवत निर्मलकर अपने वार्ड वासी के स्वास्थ को ठीक रखने के लिए बंद पड़े टीना दफाई रोड़ किनारे नालों में जमे मलबा को निगम के कर्मचारियों से साफ कराया।
आपको बता दे कि गत दिवस मलेरिया, पीलिया व वायरल बुखार से स्थानीय रहवासी ग्रसित थे। जहां तीन लोगो की मौत भी हो चुकी थी।
उल्लेखनीय है कि नल की पाइप इसी गंदे नालियों में पडे रहने के कारण लोगो के घरों में गंदा पानी जा रहा था जिसके वजह से लोग गंदा पानी पीने को मजबुर हो गए थे। जहां वार्ड नंबर 19 नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड पार्षद भागवत निर्मलकर के अथक प्रयास से टीना दफाई के नालो का सफाई कराकर लोगो को गंदगी से निजात दिलाया। वार्डवासियों ने भाजपा पार्षद भागवत निर्मलकर के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि हर वार्ड के पार्षदो को अपनी नैतिक जिम्मदारी बखुंबी निभानी चाहिए।




