लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

संपत्ति की चोरी पर सख्त SECL, सतर्कता विभाग की त्वरित कार्रवाई, KORBA क्षेत्र के 6 कर्मियों को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। एसईसीएल के सतर्कता विभाग ने सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी की संपत्ति की चोरी में संलिप्त कर्मियों की पहचान की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरबा क्षेत्र की राजगमार एवं ढेलवाड़ीह खदानों के कुछ कर्मियों द्वारा स्टोर से सामान इशू करवाने के बाद लोहे/स्क्रैप को कबाड़ी की दुकानों पर बेचे जाने की गतिविधि सामने आई थी। सतर्कता विभाग की टीम ने संबंधित गाड़ियों की संख्या के आधार पर जांच कर दोषी कर्मियों की पहचान की। कोरबा क्षेत्रीय प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी पाए गए 6 कर्मियों पर तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है एसईसीएल प्रबंधन कंपनी की संपत्ति की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की गतिविधियों के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाता है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की किसी भी अनियमितता या भ्रष्टाचार को कड़े स्तर पर निपटाया जाएगा। विदित हो कि इससे पहले एसईसीएल की कॉलोनियों में अवैध बिजली कनेक्शन को लेकर भी सतर्कता विभाग द्वारा कार्रवाई की गई थी।
इसके साथ ही प्रोजेक्ट डिजीकोल के अंतर्गत आधुनिक सेंसर तकनीक से डीजल चोरी जैसी गतिविधियों पर भी लगाम लगाने की दिशा में पहल की है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!