लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

चरस के साथ कोरबा के दो युवक पुलिस हिरासत में

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। जिले को नशे के चंगुल से मुक्त कराने और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले सप्ताह बनारस से आरोपी साहित 18965 नशीले टैबलेट पकडने के बाद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में कोरबा पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को 16.8 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को टी.पी. नगर क्षेत्र में चरस की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना पर नशे के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 2 आरोपियों को उनके ठिकानों से धर-दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुनाल सलुजा 24 वर्ष, निवासी टी.पी. नगर व तुषार लालवानी निवासी ट्रांसपोर्ट नगर हैं।
आरोपियों से तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन नग चरस (16.8 ग्राम चपाती के रूप में), चरस बिक्री का लेखा-जोखा दर्ज एक डायरी, रोलिंग पेपर तथा फिल्टर टिप जैसा आपत्तिजनक सामान बरामद किया है ।
       इस मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 524/2025 धारा 21(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक (आईपीएस), सीएसईबी चैकी प्रभारी एवं सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस सख्त अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा चैकी को दें।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!