लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा अकलतरा के द्वारा महावीर बाल संस्कार केंद्र में सेनेटरी पैड मशीन का किया दान

Picture of Samarthy News

Samarthy News

अकलतरा। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा समय समय पर समाज हित के लिए रचनात्मक कार्य किए जाते रहे है युवा मंच जागृति शाखा द्वारा बाल संस्कार केंद्र अकलतरा में सेनेटरी पैड मशीन डोनेट किया गया और साथ ही 100 पैड भी दिया गया। इसी क्रम में पूर्व में भी मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा कन्या शाला में एक ऐसी ही मशीन लगा चुकी है। इस स्कूल में क्लास वन से 12 वीं क्लास तक की कक्षाएं लगती है यहां पर इस मशीन की आवश्यकता भी थी।
यह मशीन शाखा में प्रांतीय पद पर कार्य कर रही श्रीमती उर्मिला अग्रवाल के द्वारा दिया गया है। कार्यक्रम में स्कूल के सभी अध्यापक प्रिंसिपल विपिन पांडे, पूनम समाज के गणमान्य नागरिकों के अलावा छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष रीना केडिया, प्रांतीय चेयरमैन उर्मिला अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक रेनू अग्रवाल, नारी चेतना सह संयोजक योगिता गर्ग, रेखा अग्रवाल, सुनीता गोयल, कविता केडिया सहित शाखा अध्यक्ष रजनी अग्रवाल, सचिव आशु अग्रवाल भी मौजूद थी। जैन समाज बंधुओं के अलावा समाज के व्यवसायी सुनील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल की भी गरिमामई उपस्थिति रही।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!