लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

मॉडिफाई साइलेंसर कराने वालो पर गिरी पुलिस की गाज, इस कार्रवाई के दौरान कुल 25 प्रकरण दर्ज किए गए

Picture of Samarthy News

Samarthy News

 

कोरबा। कोरबा जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शहर की यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थानाध्चौकियों एवं यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन मोटरसाइकिल चालकों पर कार्रवाई करना था जो तेज गति से वाहन चला रहे थे, लापरवाह ड्राइविंग एवं खतरनाक स्टंट कर रहे थे, तथा तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर के माध्यम से शहर में उपद्रव फैला रहे थे।
इस कार्रवाई के दौरान कुल 25 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें
थाना मानिकपुर-7 प्रकरण
थाना सीएसईबी-2 प्रकरण
थाना सर्वमंगला-1 प्रकरण
यातायात पुलिस-15 प्रकरण
पुलिस की सख्त चेतावनी
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि दोबारा उपद्रव मचाने वालों पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वाहन जब्ती और जेल की सजा भी शामिल होगी।
पुलिस प्रशासन की अपील
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील
यातायात नियमों का पालन करें।
हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं।
अनावश्यक शोर-गुल एवं स्टंट से बचें।
सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग दें।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!