लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

वाह रे चिरमिरी का नगर निगम——अयोग्य टंकी घोषित कर फिर उसी टंकी का पानी लोगो के पीने के लिए कर रहा है सप्लाई

Picture of Samarthy News

Samarthy News

रिपोर्ट@अंजन मुखर्जी जिला ब्यूरो
चिरमिरी। SAMARTHY NEWS PVT LTD इन दिनों एमसीबी जिला के चिरमिरी क्षेत्र के छोटा बाजार में पीलिया व टाइफाइट महामारी की तरह अपना विकराल रूप ले चुका है। चिरमिरी छोटा बाजार में ऐसा कोई घर नहीं बचा है के परिवार के लोग इन महामारी के चंगुल की चपेट में ना हो। स्थानीय लोेगो ने जानकारी देते हुए बताया की पीलिया व टाइफाइट निगम की लाफरवाही से फैला है। जिसकी खबर सामर्थ न्यूज प्राईवेट लिमिटेड ने बड़े ही प्रमुखता से चलाया था मगर इसके बावजूद भी निगम अपने अड़ियल रवैये में अड़ा रहा और लोगो के जान के साथ खिलवाड़ करता रहा।
जिस पानी की टंकी को निगम अयोग्य घोषित किया उसी गंदी टंकी का पानी पीला रहा है लोगो को
        आप भी जानकर हैरान हो जाएंगे की आखिरकार चिरमिरी क्षेत्र में क्यों फैला महामारी और लोग मजबुर भी क्यों है इस टंकी का गंदा पानी पीने के लिए। आपको बता दे कि नगर निगम की स्थापना से पहले चिरमिरी में साडा हुआ करता था। उसी समय छोटा बाजार के लाहिड़ी कालेज के पास एक खुला पानी टंकी बनाकर छोटा बाजार क्षेत्र में पानी सप्लाई किया जा रहा था, नगरनिगम की स्थापना के बाद उसी पानी टंकी को टीना की सीट से ढं़ककर इस्तेमाल किया जा रहा था, पर टंकी पुरानी और दीवाल में काई जमा होने की वजह से पीने की पानी रखने का अयोग्य करार देते हुए एक नया ढं़का हुआ पानी की टंकी बनाकर उस में से पानी सप्लाई करने का इंतजाम किया गया था, उस टंकी में क्षमता से अधिक नल कनेक्शन जोड़ने की चाहत में नगर निगम कर्मचारियों के द्वारा उसी अयोग्य घोषित पानी टंकी की निर्माण दिनांक को चूना से मिटाकर फिर से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया गया। पहले-पहले कुछ दिनों के अन्तराल में उक्त टंकी की साफ-सफाई की जाती थी जो बाद में नहीं के बराबर हो गया, यहां तक की टंकी की पानी को कीटाणु मुक्त करने के लिए साधारण सा ब्लिचिंग पाउडर तक डालना बंद हो गया। नतीजा यह हुआ कि आज चिरमिरी छोटा बाजार क्षेत्र के करीब चार पांच सौ लोग प्रदुषित पानी को मजबुर हो गए और सभी लोग पीलिया से ग्रसित होते चले गए। आपको यह भी बताना लाजिमी होगा की नगर निगम के अधिकारियों की उदासीनता और 24-25 सालों से डटे नगर निगम कर्मचारियों की हर दिन क्षमता से ज्यादा कनेक्शन देने की चाहत ने ले डूबा छोटा बाजार क्षेत्र की आम जनों की सेहत की भविष्य।
प्रशासन ने लगाई निःशुल्क स्वास्थ शिविर


गत दिवस चिरमिरी क्षेत्र में फैले पीलिया, टाइफायड एवं अन्य बिमारियों की महामारी जैसा प्रकोप को देखते हुए, खड़गवां की अस्पताल स्टाफ एवं आयुर्वेद और एलोपैथिक स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टरों की एक टीम ने पर्याप्त दबाओं और स्वास्थ्य जांच उपकरणों के साथ 19 नम्बर वार्ड के पार्षद भागवत के देखरेख में छोटा बाजार दुर्गा मंडप पर लोगो के लिए जांच दवा का किया गया वितरण। इस मौके पर क्षेत्र के तकरीबन सभी मितानिन भी उक्त स्थान पर सेवा में तत्पर थी। उपस्थित छोटा बाजार के वरिष्ठ नागरिक विष्णु तिवारी ने सरकार के द्वारा दिए गए इस तरह की मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि चिरमिरी नगरनिगम और प्रशासन की तरफ से यह एक प्रशंसनीय पहल था जिससे छोटा बाजार क्षेत्र के सभी नागरिकों को निश्चित रूप से फायदा पहुंचा।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!