कोरबा। टेªलर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत घटना स्थल पर हो गई, घटना उरगा चैक के पास हुई।
इस घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार उरगा थानांर्गत बरीडीह निवासी पुरूषोत्तम पटेल व अयोध्या पटेल शाम को अपने घर से उरगा चैक अपना मोबाईल बनाने आ रहे थे कि सेमीपाली की ओर से एक टेªलर जो उरगा की ओर जा रही थी उन्हें अपने चपेट में ले लिया, जिससे की दोनो युवकों की मौत मौके पर हो गई। इस घटना के बाद भीड़ चैक के पास एकत्रित हो गई। इस घटना की सुचना स्थानीय लोगो ने उरगा पुलिस को दी। खबर मिलते ही उरगा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दुर्घटनाकारित टेªलर को थाने ले गई। वहीं दुसरी तरफ घटनास्थल पर तहसीलदार व प्रशासकीय अधिकारी भी पहुंच गए। स्थानीय लोगो ने जानकारी देते हुए बताए की कुदूरमाल रोड़ लगातार बड़ी-बड़ी वाहने संचालित हो रही है, जिससें की स्थानीय लोगो में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगो ने यह भी आरोप लगाएं की पेट्रोल पंप के पास अधिकतर बड़ी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती है तो दुसरी तरफ बड़ी वाहनों को पेट्रोल पंप में ईंधन भरवाने के लिए जाते रहते है, उस वक्त भी दुपहिया व छोटे चार पहिया वाहनों को जान-जोखिम में डालकर सड़क पार करना पड़ता है। अगर प्रशासन इस ओर ध्यान समय पर दे तो कई लोगो की जान बचाई जा सकती है।
आपको यह भी बता दे कि इस मार्ग पर कई लोगो की दुकान व घर है जहां लोगो का आना-जाना बना रहता है उन्हें भी जान का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगो ने प्रशासन से वाहनों को नो-एंट्री देने का समय सीमा की मांग रखी है। बहरहाल समाचार लिखें जाने तक लोग शव को सड़क पर अपनी मांग को लेकर धरने में बैठे है।




