लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

प्रदेश के पूर्व CM के बेटे को ED ने किया गिरप्तार

Picture of Samarthy News

Samarthy News

न झुकेगा और डरेगा-पूर्व सीएम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज ईडी की टीम पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पहुंची और कार्रवाई शुरू की। कई घंटों की पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी की टीम हिरासत में लेकर रायपुर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर झुमाझटकी हुई। वहीं मिली जानकारी के अनुसार चैतन्य बघेल का आज बर्थडे भी है। इसी दिन ईडी की छापेमारी से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने चैतन्य का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन, ईडी ने पहले ही कार्रवाई कर दी।
भूपेश बघेल ना टूटेगा ना झुकेगा- पूर्व सीएम
इससे पहले भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि छह बजकर 20 मिनट पर ईडी के अधिकारी उनके घर पहुंचे। भूपेश बघेल ने कहा अडाणी का मामला जब-जब उठाया जाता है, तब-तब मोदी और शाह ईडी की कार्रवाई करते हैं। भूपेश बघेल ना टूटेगा ना झुकेगा, हम लड़ाई लड़ेंगे। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि पूरे देश में विपक्ष के नेताओं पर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।
नए सबूत मिलने के बाद छापेमारी
ईडी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के आवास पर कथित शराब घोटाले से संबंधित चल रही धन शोधन जांच के तहत छापेमारी की। मामले में नए सबूत मिलने के बाद ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चैतन्य बघेल के भिलाई स्थित घर की तलाशी ली जहां चैतन्य अपने पिता के साथ रहते हैं।
बर्थडे पर चैतन्य की गिरफ्तारी, कार्यकर्ताओं में गुस्सा
जानकारी के अनुसार चैतन्य बघेल का आज बर्थडे भी है। इसी दिन ईडी की छापेमारी से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने चैतन्य का जन्मदिन मनाने की तैयारी थी, लेकिन, ईडी ने पहले ही कार्रवाई कर दी। वहीं विधानसभा जाते वक्त भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ईडी को भेजा गया था। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी और शाह ने ईडी को भेजा है। भूपेश बघेल न झुकेगा और न ही डरेगा।
अब देश की जनता समझ गई है- भूपेश बघेल
भिलाई स्थित अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए पूर्व सीएम बघेल ने आरोप लगाया कि एक तरफ बिहार में निर्वाचन आयोग की मदद से मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, प्रजातंत्र का चीरहरण किया जा रहा है। दूसरी तरफ विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए ईडी, आईटी, सीबीआई, डीआरआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। लेकिन अब देश की जनता समझ गई है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!