कटघोरा@कोरबा। 23 जून सोमवार को कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिये व समाज कल्याण के लिए हॉस्पिटल स्टाफ के लोगों ने भी रक्तदान कर अपनी भूमिका निभाई।
डॉ रंजना तिर्की (बीएमओ) ने बताया कि यह कार्यक्रम एसबीआई और बिसाहू दास महंत शासकीय मेडिकल कॉलेज कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में होने वाला एक सराहनीय कदम है जो समाज कल्याण और देशहित उपयोग होगा और इस कार्यक्रम में हमारा और हमारे हॉस्पिटल स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
Author: Samarthy News
Post Views: 782




