लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल कटघोरा में निरोग रहने के लिए योगासन किया गया

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कटघोरा@कोरबा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व योग दिवस 21 जून को बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कटघोरा में भी कार्यक्रम रखा गया जिसमें सर्वप्रथम योग टीचर के द्वारा योग करने के फायदे और तरीके बताए गए, तत्पश्चात योग प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राज जायसवाल, तात्कालिक कटघोरा एसडीएम के आलावा सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। योग दिवस के दिन सुबह 5 बजे से ही तैयारियां जोर से की जा रही थी, सुबह 7 बजते ही कार्यक्रम का शंखनाद हो गया। आकाश में बदली की घटा और धरती पर योग क्रीड़ा में लीन लोग एक दूसरे को अपनी तरफ आकर्षित करते प्रतीत हो रहे थे। पानी की बूंदे कार्यक्रम को सुहावने मनभावन दृश्य से भर रहे थे। सुबह 9 बजे चने और बिस्किट के स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। उक्त पूरे कार्यक्रम डॉ श्वेता एक्का की अध्यक्षता व डॉ नेहा मिंज, अहमद खान, सत्य नारायण निराला, रामेश्वरी यादव, शेख रिजवान, संजय कंवर, लक्षमण कंवर, एवं आत्मानंद स्कूल के सभी स्टाफ के सहयोग के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!