लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

चिरमिरी बना नशेड़ियों का खास अड्डा, चिरमिरी क्षेत्र में हर दूसरा नवयुवक नशा में सराबोर, पुलिस के साथ हो रहा है खेला तू डाल-डाल तो मै पात-पात

Picture of Samarthy News

Samarthy News

सामर्थ न्यूज प्राईवेट लिमिटेड डेस्क
चिरमिरी@एमसीबी जिला। आज जहां एक ओर चिरमिरी में लोगो को बेरोजगारी व पलायन की चिंता सता रही है तो वहीं दूसरी तरफ नवयुवक नशे की चपेट में निरंतर आ रहे है। शायद यहीं वजह है कि चिरमिरी में अवैध कारोबार का धंधा काफी फल-फूल रहा है। लोगो की माने तो जहां एक समय चिरमिरी कालरी मंे 9 कालरी खदाने हुआ करती थी मगर एकाएक कोयला की उत्खन्न व लदान धीरे-धीरे बंद होती गई और कालरी कर्मी भी सेवामुक्त होते चले गए जो चिरमिरी के लिए अभिशाप बन गई है। आज खदाने बंद होने की वजह से नवयुवक पूरी तरह से बेरोजगार हो चुके है। यहीं वजह है कि शिक्षित नव जवान स्थाई नौकरी पाने की ललक में बाहर कुच करने लगे। आज चिरमिरी में नौकरी की कोई साधन नहीं है वर्तमान के नवयुवक पूरी तरह नशे के गिरप्त में आ चुके है।
उक्त पूरी वाक्या चिरमिरी छोटा बाजार के वार्ड क्रमांक 19 की बाहुबली किराना स्टोर्स की गली, कच्छी दफाई की बताई जा रही है। जहां एक परिवार चिरमिरी से शिप्ट हो चुका उनके मकान को तोड़कर नशेडी का अड्डा बन चुका है। गांजा तो अलग अब नशेडी नशे की इंजेक्शन में भी लिप्त हो चुके है। इस ओर ना तो पुलिस ध्यान दे रही है और ना ही कोई सामाजिक संस्था। सोचनीय पहलू यह भी है कि कोई भी राजनैतिक पार्टी इस पर अंकुश लगाने की पहल भी नहीं कर रही है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!