लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

मसीह समाज के प्रमुखो ने आरएसएस प्रमुख से मुलाकात की

Picture of Samarthy News

Samarthy News

रायपुर। विगत दिनों नई दिल्ली में आरएसएस के प्रमुख व थिंकटैंक डॉ इंद्रेश कुमार से छत्तीसगढ़ मसीह समाज के प्रमुख एवं चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के पूर्व पदाधिकारी रेव्ह.अतुल आर्थर व नीलिमा रॉबिन्स ने मुलाकात की। इस मुलाकात में सबका साथ सबका विकास की अवधारणा के साथ छत्तीसगढ़ मसीह समाज एक नए संबंध की स्थापना व समन्वय, सामाजिक समरसता पर विचार विमर्श किया गया, साथ ही सरकार के साथ परस्पर समन्वय से अल्पसंख्यक समुदाय के संस्थाओं व सम्पत्तियों के हितों की सुरक्षा, छत्तीसगढ़ की कलीसियाओं में सताव के संदर्भ में लगभग डेढ़ घंटे विस्तृत चर्चा की गई।

श्री इंद्रेश ने कहा कि भारत देश का प्रत्येक मसीही हमारे ही भाई बहन है, समाज मे शांति की स्थापना करने दोनों ही समूह को अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करना होगा। संघ प्रमुख, प्रख्यात विचारक सक्रिय समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण भाला ने मसीही समाज व संघ के मध्य बेहतर सम्बन्धो पर जोर दिया। डॉक्टर इंद्रेश ने सम्मानित किया विचार विमर्श से प्रभावित होकर डॉक्टर इंद्रेश ने मीटिंग के बाद जीपीएम पेण्ड्रा के रेव्ह.अतुल आर्थर व नीलिमा रॉबिन्स को विशेष स्टोल पहनाकर अपना आशीर्वाद एवं सम्मान प्रदान किया।

 

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!