लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

COAL INDIA के मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र के पावर एवं एनआरएस सेक्टर के कोयला उपभोक्ताओं की बैठक SECL मुख्यालय में आयोजित

Picture of Samarthy News

Samarthy News

बिलासपुर। कोल इंडिया के मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र के पावर एवं एनआरएस सेक्टर के कोयला उपभोक्ताओं की बैठक का आयोजन दिनांक 8 मई 2025 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में किया गया। कोयला उपभोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से इस कंज्यूमर मीट का आयोजन किया गया।
        इस अवसर पर अपने सम्बोधन में एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल का ध्येय है कि हम अपने उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण कोल सप्लाई करें। एसईसीएल का इस वर्ष का डिस्पैच का लक्ष्य 220 मिलियन टन का है और मुझे विश्वास है कि हम अपना लक्ष्य जरूर प्राप्त करेंगे और जो आप चाहते हैं वही कोल क्वालिटी आपको मिले यह सुनिश्चित करेंगे।
            बैठक में कोल इंडिया से पधारे निदेशक (विपणन) मुकेश चौधरी ने कहा कोल इंडिया अपने उपभोक्ताओं को निर्धारित ग्रेड का कोयला सप्लाई करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है तथा हमारा हर समय यही प्रयास रहता है कि उपभोक्ता को कम से कम ग्रेड स्लिपेज का सामना करना पड़े। आज आप लोगो के द्वारा जो भी विषय हमारे संज्ञान में लाए गए हैं हम उनका शीघ्र समाधान करेंगे। बैठक में टीएस बहेरा, महाप्रबंधक, (विक्रय एवं विपणन) एसईसीएल मुख्यालय भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
        कंज्यूमर मीट में विभिन्न कोयला उपभोक्ता कंपनियों के लगभग 125 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान कोल सप्लाई एवं गुणवत्ता प्रबंधन से जुड़े कार्यसंचालन के विभिन्न विषयों एवं बेहतर आपसी समन्वय पर चर्चा की गई। उपभोक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर फीडबैक एवं सुझाव भी प्रस्तुत किए गए जिनको अमल में लाने का आश्वासन दिया गया।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!