कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश कुमार ठाकुर पर्यवेक्षण में कोरबा जिले में कार्यरत विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंट द्वारा फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी की शिकार महिलाओं को लोन रिकवरी के नाम पर धमकाए जाने पर एजेंटों के विरुद्ध सतत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अब तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उपरोक्तनुसार 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
ज्ञात हो कि सर्वमंगला चौकी अंतर्गत राजकुमारी केंवट ने सर्वमंगला चौकी में एक लिखित शिकायत दी की उसके घर के सामने अमर सिंह ठाकुर गाली गुप्ता व मारपीट किया हैं महिला राजकुमारी केंवट की शिकायत पर चौकी सर्वमंगला ने अपराध क्रमांक 121/25 धारा 296, 351(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर सर्वमंगला पुलिस के द्वारा एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी अमर सिंह ठाकुर निवासी सुभाष चौक के पास पर विधिवत कार्रवाई की है।




