भिलाई। एचएससीएल भिलाई की अनुपस्थिति में वरिष्ठ कार्यपालक नवीन दीवान को ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन एचएससीएल के वीआरएस कर्मचारियों के बकाया राशि का ब्याज सहित भुगतान करने बाबत दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में बृजेंद्र तिवारी, बीवी देशमुख शिवकुमार प्रसाद, आरपी चौधरी, बालेश्वर शर्मा, नंदलाल शर्मा, एस आर चंद्राकर शामिल थे।
ज्ञापन में यह उल्लेख है कि 25 फरवरी 2025 को WP S NO-6547/2016 माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार एचएससीएल के तमाम वीआरएस कर्मचारियों के बकाया राशि का ब्याज सहित अभिलंब भुगतान की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख है कि एचएससीएल के अधिकांश कर्मचारी चलने-फिरने लायक नहीं है, गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और कुछ कर्मचारियों की मृत्यु भी हो गई है। ऐसे कर्मचारियों को बकाया राशि भुगतान करने के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए विशेष व्यवस्था की जाएं।




