गौरला पेन्ड्रा मरवाही
सरगुजा में राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 28-31 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसमे 14 वर्ष के अंतर्गत होने वाले क्रिकेट प्रतियोगिता में जीपीएम जिले से क्यूरो स्कूल पेण्ड्रा के शैनन सैम आर्थर का चयन हुआ है।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सैम 27 को अपने जिले व संभाग का प्रतिनिधित्व करने के लिए बिलासपुर जाएंगे और वहां से सरगुजा में होने वाली प्रतियोगिता में अन्य प्रतियोगियों के साथ सरगुजा पहुचकर हिस्सा लेंगे। बिलासपुर संभाग के टीम चयन के समय जिले से 15 प्रतियोगियों ने अपना परफॉर्मेंस फाउंडेशन एकेडमी बिलासपुर में दिया दिया था, जिसमे जिले से एक ही खिलाड़ी सैम का चयन हो सका बाकी खिलाड़ी अन्य जिले से संबंधित है।
सैम कक्षा आठवीं के छात्र है क्रिकेट खेलने में विशेष रुचि है, भारतीय टीम के एम.एस. धोनी, और विराट कोहली इनके सबसे पसंदीदा खिलाड़ी है। सैम ने अपने चयन के लिए जिले के कोच अमरीक सिंह व मेंटर अनुनय लाल को श्रेय दिया है। जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा विभाग, क्रीड़ा विभाग, स्काउट गाइड व क्यूरो स्कूल ने प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने हेतु शुभकामनाएं प्रदान की है।




