लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

चिरमिरी खुली खदान में कार्य के दौरन आठ मजदुर गंभीर रूप से हुए घायल

Picture of Samarthy News

Samarthy News

रिपोर्ट-अंजन मुखर्जी
चिरमिरी। आज दोपहर करीब दो बजकर पचास मिनट पर चिरमिरी ओपन कास्ट खदान में मेसर्स कृष्णा इंटरप्राइजेस कम्पनी की लोडिंग स्थल पर अचानक कोल ब्लॉक में ब्लास्ट हो जाने पर करीब चौदह लोग चोटिल हो गए हैं। सभी को तत्काल गोदरीपारा स्थित रिजनल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। पहले गंभीर आठ व बाकी लोगों को अस्पताल भेजा गया। जिसमें कुछ कॉलरी प्रबंधन के कर्मचारी हैं और बाकी निजी कम्पनी के श्रमिक बताया जा रहा हैं। सरकारी कर्मचारी में रविशंकर चक्रधारी, ओपन कास्ट खदान की ब्लास्टिंग इंचार्ज विशेष रूप से अंदुरूनी चोट से जख्मी वही दुसरी तरफ निजी कम्पनी के हसमत अली, और बेड नम्बर दस पर शंकर प्रसाद 12 चक्का टीपर ड्राइवर का चोट अधिक आना बताया जा रहा है।
              घटना के बाद कृष्णा इंटरप्राइजेस के करीब सभी कर्मचारियों ने अस्पताल की ओर कूच किए। सभी कर्मचारियों का कहना है कि प्रतिदिन हाजरी का कोई ठोस रजिस्टर नहीं है, सिर्फ एक कागज पर ही उनके इन और आउट किया जाता है जो एनसीडब्ल्यू एक्ट की सम्पूर्ण खिलाफ है। बताया जा रहा है कि मजदूरों की तनख्वाह करीब 47 हजार प्रति माह होना चाहिए पर उन्हें केवल 22 हजार ही दिया जाता है। कम्पनी ने श्रमिकों का किसी तरह का ख्याल नहीं रखता है जिसका नतीजा आज सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र के विधायक तथा छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व महापौर राम नरेश राय आहत श्रमिकों की सेहत जानने के लिए रिजनल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के बाहर करीब पचास साठ निजी कम्पनी के कर्मचारी मौजूद थे।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!