लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

ALERT—–अरब सागर में उठ रहा चक्रवाती तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, Chhattisgarh के इन शहरों में बारिश होने की संभावनाएं

Picture of Samarthy News

Samarthy News

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तरी अरब सागर के ऊपर गहरे दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की पुष्टि की है। यह पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और अगले 24 घंटे में और तीव्र होकर भीषण चक्रवात में बदल जाएगा।
आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, आईएमडी ने पहले सूचित किया था कि उत्तर-पूर्व अरब सागर पर एक गहरा दबाव क्षेत्रव 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। 3 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे कर यह दबाव क्षेत्र द्वारका से लगभग 240 किलोमीटर पश्चिन-दक्षिण-पश्चिम और पोरबंदर से 270 किलोमीटर पश्चिम में केंद्रित था।
भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका
अगले तीन घंटों में इस दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके बाद यह शुरुआत में लगभग पश्चिम की ओर और बाद में पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है और अगले 24 घंटों में और मजबूत होकर एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।
उत्तर-पूर्वी अरब सागर के ऊपर दिख रही भंवर
इनसैट-3डी सैटेलाइट इमेट में उत्तर-पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक भंवर दिखाई दे रही है। उत्तरी और उससे सटे मध्य अरब सागर, साथ ही कच्छ क्षेत्र और कच्छ की खाड़ी में बिखरे हुए से लेकर टूटे हुए निम्न और मध्यम बादल, तीव्र से लेकर अति तीव्र संवहन के साथ देखे जा रहे हैं। इससे पहले, आईएमडी ने एक्स पर आगामी चक्रवात शक्ति के संभावित मार्ग के बारे में जानकारी देते हुए एक अपडेट पोस्ट किया था।
उत्तर-पूर्व अरब सागर पर एक गहरा दवाब
आईएमडी के अनुसार, अधिकांश संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान मॉडल संकेत देते हैं कि उत्तर-पूर्व अरब सागर पर एक गहरा अवदाब उत्तर-पूर्व और समीपवर्ती उत्तर-पश्चिम अरब सागर पर एक लूप में आगे बढ़ने की संभावना है, जो आगे चलकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश हाने की संभावनाएं
अगले 3 घंटों में बस्तर, बेमेतरा, दंतेवाड़ा, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सुकमा, सरगुजा के अधिकांश स्थानों पर मध्यम बादल गरजने और बारिश होने की संभावना है।

 

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!