लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ व राष्ट्रीय वितरक महामंच के संयुक्त प्रयास से श्रम विभाग के तरफ से बालको इकाई में ई-श्रम कार्ड शिविर का कियाआयोजन

Picture of Samarthy News

Samarthy News

 कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ द्वारा आयोजित एक शिविर में, श्रम विभाग ने बालको इकाई में ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया। इस शिविर में, अखबार वितरकों ने भाग लिया और अपने ई-श्रम कार्ड बनवाए।
      ई-श्रम कार्ड एक डिजिटल पहचान पत्र है जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को जारी किया जाता है। यह कार्ड श्रमिकों को स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंचने में मदद करता है। इस शिविर में, छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें प्रदेश संरक्षक पदम सिंह चंदेल, बालको इकाई संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, और जिला सचिव जय कुमार नेताम शामिल थे। एनटीपीसी इकाई अध्यक्ष दीपक साहू, एनटीपीसी इकाई सचिव रविंदर बालको इकाई कोषाध्यक्ष राकेश साहू, श्यामू यादव, साहू सुरेश साहू, सिराज खान, धनंजय यादव, कृष्ण यादव, प्रवीण नवीन ने भी शिविर में भाग लिया। इस शिविर के बाद, संघ ने घोषणा की है कि वे जल्द ही सभी इकाइयों में ई-श्रम कार्ड शिविर का आयोजन करेंगे। इस अवसर पर लेबर इंस्पेक्टर सरस्वती बंजारे, दिग्विजय गुरु पच वेलफेयर ऑफिसर ने भी शिविर में भाग लिया और अखबार वितरकों को ई-श्रम कार्ड के लाभों के बारे में जानकारी दी।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!